Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

नटराज यंग क्लब के अध्यक्ष बने शुभम वाधवा का हुआ सम्मान, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी शुभकामनाएं

गदरपुर खबर दिनेशपुर। नटराज यंग क्लब के अध्यक्ष बनने पर शुभम वाधवा का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा उनके आवास पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि शुभम वाधवा अपने कुशल नेतृत्व, सामाजिक सोच और युवा ऊर्जा से नटराज यंग क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शुभम वाधवा निरंतर सफलता प्राप्त करें और क्लब के माध्यम से समाज हित में प्रेरणादायी कार्य करते रहें।

Advertisement
Advertisement