Spread the love

एसएसपी के अभियान के तहत कोतवाली कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड9917322413गदरपुर खबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली गदरपुर पुलिस ने वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार 1 अगस्त 2026 को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए मनजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी आबादनगर गदरपुर, बलजिंदर पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बलखेड़ा नहर मोतियापुर, रेशम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी चंदनपुरा तथा 31 जुलाई को सिद्धार्थ भुसरी पुत्र अजीत भुसरी निवासी वार्ड नंबर-5 गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को संबंधित मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ब्रजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक मोहन बोहरा, उपनिरीक्षक संजय बोरा, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल रविंदर रावत, मोहन भट्ट, कुंदन सिंह तथा होमगार्ड दीपक शर्मा शामिल रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!