Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। लालपुर क्षेत्र में युवक विक्रांत की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों, वरुण और सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन है। उसकी स्थिति में सुधार होने के बाद पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील कर रही है।

Advertisement
Advertisement