


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। गदरपुर का गौरव एवं जनता का सेवक, लोगो की सेवा में समर्पित रहने वाले मनोज गुंबर ‘मिंटू’ पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से गदरपुर में जनसेवा, सामाजिक कार्यों और राजनीतिक दायित्वों के माध्यम से जनता के बीच समर्पित हैं। समाजसेवी मनोज गुंबर जो हमेशा हर वर्ग के व्यक्ति के साथ बिना किसी भेदभाव के साथ सुख दुःख में जनता के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहते हैं, इन्हीं कार्यों के द्वारा जनता ने इस बार चेयरमैन की कुर्सी पर मनोज गुंबर मिंटू को बैठाया हैं।
जनता से जुड़ाव और जनसंपर्क: मनोज गुंबर स्थानीय स्तर पर निवासियों की समस्याओं के समाधान और जन कल्याणकारी कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।
संगठनात्मक जिम्मेदारियां: स्थानीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी की बैठकों में शामिल होकर वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हैं।
सामाजिक कार्यक्रम: क्षेत्र में सफाई अभियान का निरीक्षण करने से लेकर लोगों के जन्मदिन, त्योहारों सुख दुःख और अन्य मौकों पर सीधे तौर पर जनता से जुड़ना उनके प्रमुख कार्यों का हिस्सा है।
गदरपुर शहर को विकास की ओर ले जाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। सबका साथ सबका विकास एवं ऊंच नीच, वर्ग, जात पात पक्षपात को दूर करके हर वर्ग के लोगों के साथ चलकर उन्होंने नगर को चमकाने के लिए हर संभव प्रयास किया है वह कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे।
सेवा ही संकल्प, विकास ही लक्ष्य के तहत शहर को स्मार्ट बनाने व शहरी विकास में ओर ज्यादा बदलाव लाने के लिए मनोज गुंबर मिंटू ने आधुनिक प्लानिंग, बुनियादी ढांचे में सुधार, और डिजिटल गवर्नेंस जैसी प्लानिंग के तहत कार्य किये जा रहे हैं, जिससे जनता को शहर की स्वच्छता, सड़कों, ऊर्जा/प्रकाश, शिक्षा को बढ़ावा, सामाजिक कार्य के प्रति किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
