Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के स्वागत में एक भव्य समारोह का आयोजन कर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ जी ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

   इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष श्री मनोज गुंबर ‘मिंटू‘ ने कहा कि युवा मोर्चा किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई ऊर्जावान कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। युवा पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

   कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के मंडल महामंत्री अनिल जेटली ने भी नई कार्यकारिणी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

   इस स्वागत समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हरीश जेटली, भाजपा सभासद श्री सचिन गुप्ता, श्री परमजीत सिंह पम्मा, श्री रमन छाबड़ा, भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्री तनुज गिलहोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो श्री मुनी भुसरी, जिला आईटी संयोजक श्री कार्तिक छाबड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो श्री विशद अरोरा, छात्रसंघ अध्यक्षा सौम्या, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री श्री समन मुंजाल, श्री सौरभ सैनी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक श्री मोहित अरोरा, मण्डल उपाध्यक्ष श्री वीरू सैनी, एवं युवा मोर्चा पदाधिकारी किन्नी पांडे, श्री रितुल वर्मा, श्री वंश वर्मा, श्री अनमोल रलहन, श्री नितिन, श्री रवि, श्री क्रिश गुम्बर, श्री देवान्श गुम्बर, श्री संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहें।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!