



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर दिनांक 24 अप्रैल 2026 को माननीय सचिव के आदेश संख्या 139/2026-27 के अनुपालन में तहसील गदरपुर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोपा सिग्नल में नालसा जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक चला।
इस शिविर की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋतु दीक्षित ने की। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता राकेश कुमार सुखीजा, पराविधिक कार्यकर्ता (PLV) कुंवर सिंह, मीना और कुमारी दीपा ने भाग लिया।
शिविर में छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। यह शिविर टीम संख्या 7, तहसील गदरपुर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पीएलवी मीना की सक्रिय भूमिका रही।
