Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

99 17322413

गदरपुर (संवाद सूत्र )उत्तराखंड सरकार द्वारा विभिन्न समितियों एवं परिषदों में नामित सदस्यों ने प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मार्ग दर्शन भी लिया और जनहित में बेहतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी जनता की सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी से अपेक्षा जताई कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिए गए दायित्व को पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे तथा क्षेत्र के विकास में अहम योगदान देंगे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी एवं महामंत्री संगठन अजेय कुमार जी का भी धन्यवाद किया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!