




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
रूद्रपुर खबर, 06 अप्रैल 2026 (सू.वि.)। खटीमा में आगामी 09 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “सेवा शौर्य सम्मान समारोह” को संबोधित करेंगे तथा नव निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समारोह में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुव्यवस्थित पार्किंग, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
— जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।
