Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। वार्ड नंबर 1 सरस्वती विहार कॉलोनी एन.एच 74 से तराई अस्पताल तक 8.5 लाख रुपये की लागत से बनने जा रही सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अरोड़ा के साथ वार्ड के वरिष्ठ लोगो ने नारियल फोड़ कर फीता काट कर किया। 

    इस दौरान स्थानीय लोगों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई और कहा कि सरस्वती विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत है,  लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की आवश्यकता थी जो अब पूरी होती दिख रही है। 

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि “भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है और सरस्वती विहार कॉलोनी में यह सड़क बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यह सड़क निश्चित रूप से कॉलोनी में जीवन स्तर बेहतर होगा।

    इस दौरान चेयरमैन मनोज गुंबर ने कहा कि शहर में किसी भी वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कमी नहीं आने दी जाएगी, आवागमन के लिए सड़को का बेहतर होना अति आवश्यक है, जिसको देखते हुए शहर के सभी वार्डो की सड़को को बनाया जा रहा है।

    इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चिंतन अरोड़ा, मुकेश चावला, सलीम बाबा, मनोज पांडेय, आकाश कोचर, कुनाल रस्तोगी सहित स्थानीय निवासी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement