Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (सागर धमीजा)। नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू की अध्यक्षता में प्रथम बार प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

    शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मनोज गुंबर मिंटू ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नगर के विकास के लिए करीब 116.99 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किये गये है, जिससे नगर में विकास की गंगा बेहगी। 

    उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक में करतारपुर रोड पर नगर पाईनर से नरेन्द्र कोली के मकान तक मिट्टी भरान एवं नाली निर्माण के लिए 19.80 लाख रुपये, वार्ड नंबर एक में चिंतन अरोरा के मकान से शुक्ला के मकान को होते हुए विनोद दुमड़ा के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य के लिए 8.86 लाख रुपये, वार्ड नंबर 2 में रामआश्रय लाल जाटव के मकान से राजपाल बाल्मीकि के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेत 5.26 लाख, वार्ड नंबर 3 में एहजाज मौ के मकान से हरबंस फौजी के मकान तक टाईल्स सड़क निर्माण तथा नाली निर्माण कार्य 3.39 लाख, वार्ड नंबर 3 में शम्भू के मकान से राजबहादुर के मकान तक टाईल्स नाली निर्माण कार्य हेतु 4.61 लाख, वार्ड नंबर पांच में मदन के मकान से श्याम बिहारी के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण हेतु 5.48 लाख, वार्ड नंबर 6 अशोक धीर के मकान से आशीष चुघ के मकान तक टाईल्स सड़ तथा नाली पुनः निर्माण कार्य हेतु 6.79 लाख, वार्ड नंबर नौ में मदन लाल शर्मा के मकान से हरबंस लाल गुम्बर के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 19.10 लाख, वार्ड नंबर 9 में सुरेन्द्र छाबड़ा के मकान से गोविन्द सक्सैना के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 13.90 लाख, वार्ड नंबर 11 में श्यामलाल सुखीजा के मकान से प्रमोद बजाज की फैक्ट्री तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 17.70 लाख, वार्ड नंबर 11 में सुरेन्द्र बेहड़ (सोनी टेलर्स) के मकान से संजीव छाबड़ा के मकान तक टाईल्स सड़क तथा नाली निर्माण कार्य हेतु 12.10 लाख स्वीकृत किये गये। उक्त कार्यों के लिए कुल 116.99 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिन वार्डों में विकास कार्य अधूरा है उसकी जानकारी मिलते ही उन वार्डों में कार्य करवायें जायेंगे।

   कहा कि नगर में विकास की कमी नहीं आने दी जायेगी और पालिका में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा पालिका कर्मियों की बैठक लेते हुए उन्हें सख्त दिशा निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि पालिका के चुनाव से पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी को विभिन्न वादों में विकास कार्य के लिए पत्र लिखा था, उन्होंने सीएम धामी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का आभार व्यक्त किया है।

     इस दौरान सुरेश खुराना ने कहा कि पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर मिंटू द्वारा लगातार नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है एवं प्रदेश के मुखिया यशस्वी पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा करीब 116.99 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत कर नगर में विकास की गंगा बहा दी है। 

    इस मौके पर पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष, सुभाष गुम्बर, नरेश हुड़िया, सुरेश खुराना, सभासद फरीन, संतोष गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि ब्रिजेश बिल्लन, महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति ग्रोवर, अभिषेक गुम्बर, ऋषि, मुनि भुसरी, अरविन्द पाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सभासद प्रतिनिधि मौजूद थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!