Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (सागर धमीजा)। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर राजकीय इंटर कॉलेज में 26 मार्च को होने वाले बहुउद्देशीय शिविर का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

बीजेपी नेता नरेश हुडिया ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

बीजेपी नेता नरेश हुडिया ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

   इस दौरान नरेश हुडिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में सभी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं एवं कल 26 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जा रहा है।

बीजेपी नेता नरेश हुडिया ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

   आयोजित शिविर में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के साथ समस्त तहसील कर्मी, ब्लॉक कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, कृषि कर्मी सहित हर विभाग के विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे और समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

   बताया कि एसडीएम आशिमा गोयल, तहसीलदार लीना चंद्रा भी मौजूद रहेगी।

   इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल महामंत्री अनिल जेटली, किसान मोर्चा मंडल जसवीर चीमा, पंडित राजू शर्मा, मनोज गिरी, गुलशन शर्मा, मनोज शर्मा, नगर पालिका से विजेंद्र, पीडब्ल्यूडी विभाग से सुरेश सागर, पटवारी ज्योति, मिथुन कुमार मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement