Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। अब स्थानीय या बाहरी पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रामनगर या अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के प्रयासों से शासन ने मोहर लगाते हुए बोर जलाशय गूलरभोज डैम से लगते हुए जंगलों में जंगल सफारी की परमिशन दे दी है पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय ने बौर जलाशय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की माँग के अनुरूप बौर जलाशय से सटे जंगलों में गड़प्पू तक जंगल सफारी को’ प्रारम्भ होगी।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वन मंत्री सुबोध सुबोध उनियाल ने जंगल सफारी को परमिशन दे दी गई है, करोड रुपए खर्च कर जंगल सफारी को तैयार किया जाएगा। कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर जंगल सफारी को बनाया जाएगा। जगह-जगह पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस भी बनाए जाएंगे और पर्यटकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम की जाएंगे जंगल सफारी में आने वाले सभी रास्तों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।जिससे जहाँ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही साथ स्कूली बच्चों को जंगल को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्रीय स्कूल प्रबंधकों से अपने-अपने स्कूली बच्चों के शैक्षिक भ्रमण बौर जलाशय पर कराने का अनुरोध भी किया। पाण्डेय ने कहा कि हिन्दुस्तान के कोने-कोने के पर्यटकों को बौर जलाशय अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बहुत जल्द बौर जलाशय पर वर्ड फेस्टिवल का आयोजन होगा। जिससे लोगों को विदेशी पक्षियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। डीएफओ उमेश तिवारी ने कहा कि फरवरी तक बौर जलाशय से सटे जंगलों में गड़प्पू जंगल एवं मोटेश्वर महादेव को भी जंगल सफारी से जोड़ा जाएगा।इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही तीव्रता से गतिमान है।पत्रकारों से रूबरू होने के उपरांत पूर्व कैबिनेट मंत्री व गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय एवं डीएफओ उमेश तिवारी ने पत्रकारों के दल के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाया और जंगल सफारी के मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान ‘जंगल सफारी’ को बेहतर बनाने हेतु तमाम सुझाव भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ सांझा किये गये। गदगदिया वन चैकी पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों तथा कोपा मुनस्यारी ग्राम में ग्रामीणों द्वारा विधायक अरविन्द पाण्डेय व डीएफओ उमेश तिवारी का स्वागत किया। जंगल में लगभग 80 वर्ष पुराने विशालकाय वृक्ष के साथ भी विधायक पाण्डेय ने फोटो खिंचवाये।

      इस मौके पर वन रेंजर प्रदीप असगोला, रूपनारायण गौतम, हिमांशु सरकार, तरूण दुबे, राजीव पपनेजा, संजीव भटेजा, योगेश पानू, अतुल पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, अनुज तिवारी आदि थे।

Advertisement
Advertisement