Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

6दिवसीय पियर एजुकेटर कार्यक्रम का हुआ समापन

गदरपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गदरपुर में आयोजित 6 दिवसीय पियर एजुकेटर कार्यक्रम का आज मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर संजीव सरना द्वारा समापन किया गया।

6दिवसीय पियर एजुकेटर कार्यक्रम का हुआ समापन

    प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण पाए हुए पियर एजुकेटर से अपेक्षा की गई है कि वह अपने किशोरावस्था के साथियों को एवं अपने गांव अपने मोहल्ले अपने घरों के परिवारजनों को सामाजिक कुरीतियों यथा धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन, लड़का लड़की के बीच भेदभाव आदि को दूर करने हेतु का प्रयास करेंगे।

   किशोर किशोरियों से आग्रह किया गया है कि वह इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सावधानी से करें। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर डॉ विकास सचान ,चिकित्सा अधिकारी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा पीयर एजुकेटर हेतु निर्धारित 11 मॉडलों को कंठस्थ कर अपने क्षेत्र में क्रियान्वित करने हेतु कहा गया।

    श्रीमती राधा मिगलानी द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया। सी-थ्री संस्था के श्री लेखराज,दीपांशु एवं प्रियंका द्वारा मॉडल से रिलेटेड गतिविधियां को कराया गया।

   कार्यक्रम के आज अंतिम दिवस में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए गए अभ्यर्थियों निखिल, निकिता एवं बुशरा को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement
Advertisement