Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है। न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए पांच आरोपियों में शामिल यश यादव ने अदालत से NEET-UG परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति मांगी थी।

यश यादव ने अदालत को बताया कि वह 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा की तैयारी करना चाहता है। उसकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने उसे जेल में किताबें रखने और पढ़ाई करने की अनुमति दे दी।

अब यश यादव सलाखों के पीछे रहकर भी NEET-UG की तैयारी कर सकेगा। कोर्ट के इस फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Advertisement
Advertisement