(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। NEET और CBSE से जुड़े विवादों के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत डिपके ने 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अभिजीत ने कहा है कि वह भारत लौटकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे।

अभिजीत के अनुसार, यह प्रदर्शन NEET पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या और लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समर्थकों से संविधान के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की है। अभिजीत ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अपनी बात रखने का अधिकार है और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना जरूरी है।