Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को 8,813 करोड़ रुपये का डिविडेंड सौंपा है। SBI चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने यह चेक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। यह भुगतान बैंक के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाने के साथ-साथ सरकार की गैर-कर आय में भी महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

इस अवसर पर सी.एस. शेट्टी ने भारत की दीर्घकालिक आर्थिक संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए निवेशकों को अल्पकालिक बाजार उतार-चढ़ाव से आगे देखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुधार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे में निवेश भारत की विकास यात्रा को मजबूती दे रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, “सिर्फ सेंसेक्स को मत देखिए, भारत को एक दीर्घकालिक विकास की कहानी के रूप में देखिए।”


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!