Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज की एक बिल्डिंग में सोमवार दोपहर आग लग गई। इसी बिल्डिंग में एक एनीमेशन कोचिंग सेंटर चलता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ के कोचिंग संस्थान में लगी आग की घटना पर बोलते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अंदर धुआं ही धुआं है। अंदर तो बच्चे नहीं हैं, लेकिन एक-एक सामान को हटाकर देखा जा रहा है। अंदर लड़की का फर्नीचर बहुत था, जिसके कारण धुआं बहुत था। एक-एक करके सारे कमरे देखे जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आग कैसे लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि एक एनीमेशन सेंटर हैं। अचानक जब आग भड़की तो बच्चे पीछे की तरफ भागे। वही पर ऐसा धुआं भर गया कि बच्चे बच नहीं पाए।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!