Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। देशभर में आज 14 मई 2026 से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई है। अमूल और मदर डेयरी दोनों कंपनियों ने पैकेज्ड दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। कंपनियों का कहना है कि पशु चारा, पैकेजिंग और ऑपरेशन लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

अमूल के नए रेट्स के अनुसार अब Amul Gold ₹69 प्रति लीटर, Amul Taza ₹57 प्रति लीटर और Amul Buffalo Milk ₹75 प्रति लीटर मिलेगा। वहीं मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध ₹72 प्रति लीटर, टोंड दूध ₹60 प्रति लीटर, डबल टोंड दूध ₹54 प्रति लीटर और गाय का दूध ₹62 प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं।

Advertisement
Advertisement