Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य हर्ष रत्नाकर ने नगर पंचायत कार्यालय का दौरा किया। यहां जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण मित्रों ने उनका स्वागत किया। रत्नाकर ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

पर्यावरण मित्रों ने ईएसआई कार्ड के माध्यम से पैनल के सभी अस्पतालों में हर बीमारी के लिए उपचार उपलब्ध कराने की मांग रखी। सभासद सरफराज अली ने पूरे उत्तराखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने मोहल्ला स्वच्छता समिति में कार्यरत कार्मिकों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया।

      इस मौके पर ईओ नौशाद हसीन, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा और मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह, अजय कालरा आदि मौजूद थे। 


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!