Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। रुद्रपुर गैस सर्विस ने वर्ष 2026-27 के लिए होम डिलीवरी रोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 11 डिलीवरी कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी कर्मियों को उनके-अपने क्षेत्र सौंपे गए हैं और उनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, जिससे उपभोक्ता सीधे संपर्क कर सकें। जारी सूची के अनुसार विभिन्न कॉलोनियों और क्षेत्रों को अलग-अलग डिलीवरी कर्मियों के बीच विभाजित किया गया है, ताकि समयबद्ध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। गैस सर्विस के ठेकेदार प्रतिनिधि विनय कुमार जायसवाल और कृष्ण मोहन मौर्य ने बताया कि यह रोस्टर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!