Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। उत्तराखंड बीजेपी-भारतीय जनता पार्टी को 15 जून तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने हालिया दौरे के दौरान पार्टी नेताओं को इसके संकेत दिए हैं। इसके बाद अब माना जा रहा है कि हाई कमान जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए तिथियों का भी ऐलान कर सकती है।

दरअसल, भाजपा को जनवरी में ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाना चाहिए था, तब नगर निकाय चुनावों की वजह से संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया रोक दी गई थी। उसके बाद एक के बाद एक कई कारणों से इन चुनावों में देरी होती जा रही है। पिछले महीने भी नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव तिथियों का ऐलान होने की संभावना थी, लेकिन पहलगाम आतंकी घटना की वजह से ऐन वक्त पर मामला टल गया था।

हालांकि, भाजपा सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश के दौरे पर आए पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन होने की संभावना जताई है। लिहाजा, नेताओं के बीच एक बार फिर अध्यक्ष को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। इधर, संगठनात्मक चुनावों के लिए बनाए गए मुख्य चुनाव अधिकारी विधायक खजानदास ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पार्टी को 15 जून से पहले नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

तीन दावेदार आ चुके सामने

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आधिकारिक तौर पर अभी तक हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल और केदार जोशी ने दावेदारी की है। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे नाम हैं, जिनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। इनमें मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक बृजभूषण गैरोला, विनोद चमोली एवं खजानदास, सतीश लखेड़ा, अनिल नौटियाल और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement