Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (सागर धमीजा)। नगर पालिका परिषद में गुरुवार 14 अप्रैल को भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों, अधिकारी और कर्मचारियों ने डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए उन्हें याद किया।

नगर पालिका गदरपुर में भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

    इस दौरान अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिंटू एंव मण्डी समित के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुम्बर द्वारा बाबा साहेब के जीवन के विषय में बताया गया।

      नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने देश को संविधान के रूप में अमूल्य धरोहर सौंपी है। बाबा साहब ने समाज के प्रत्येक तबके के विकास को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा, एकता एवं अखंडता स्थापित करने के लिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर हमेशा याद रखे जाएंगे। बाबासाहेब के दिए संविधान के अनुसार कार्य करने के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार दिए गए हैं। नगर पालिका में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करना सभी अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व है। 

     इस मौके पर नगर के सभासद नरगिस, सचिन  गुप्ता, रजत कुमार, श्री परमजीत सिंह, रमन छाबडा सभासद, मुकेश कुमार चावला, तवस्सुम, फरदीन,  शबाना, विनीता, बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश हुडिया, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, अवर अभियन्ता सोहन लाल, विजेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, अरूण, विक्की, अरविन्द, प्रिन्स, नन्हे, उमेश सुनील, दीपक आदि कार्मिक वृजेश कुमार, सलीम बाबा, मोमिन, इदरीश, नाजिर, के साथ-साथ नगर की जनता संतोष गुप्ता, अरविन्द पाल, आकाश कोचर, कुनाल रस्तोगी, जसवीर चीमा, रोहित कम्बोज, राजेश हितकारी, राहुल भाटिया, राजबाला चौहान, किरन, रति, राजू डिसूजा आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement