Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

गदरपुर (सागर धमीजा)। भाजपा सरकार के सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर नगर के राजकीय इंटर कालेज में बहुद्देशीय शिविर लगाया गया।

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

     बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में लगाए गए विशाल शिविर का शुभारंभ एसडीएम आशिमा गोयल एवं पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ने किया।

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

    शिविर में स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग, नगर पालिका, खाद्य पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग से स्थाई निवास तथा आय प्रमाण पत्र, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के विद्युत सेवा शिविर समेत सभी सरकारी विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं उनकी समस्याओं को सुना और लोगों की समस्याओं के आवेदन लिए गए।

गदरपुर में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

     गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, दिनेशपुर स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा शिविर लगाकर चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच करते हुए निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

     आयोजित कार्यक्रम में रेड रोज कॉन्वेंट स्कूल, एसएस पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिविर में विधायक अरविंद पांडेय एवं जिला अध्यक्ष मनोज पाल द्वारा समाजसेवा में अपनी अग्रिम भूमिका अदा करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी स्टाल का निरीक्षण किया साथ ही जनता को सुविधा मिले इस दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।

     क्षेत्रीय विधायक अरविन्द्र पांडेय ने तीन वर्षों की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखते हुए कहा कि धामी सरकार ने तीन वर्षों में ऐतिहासिक विकास कार्य और निर्णय लिए हैं। इस प्रकार के शिविर लगाने से लोगों की समस्याओं का समाधान तो होता ही है वहीं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिलती है।

    वहीं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि राज्य सरकार हर स्तर पर अच्छा काम कर रही है और आज देशभर में उत्तराखंड को अलग पहचान मिली है जिसकी मुख्य वजह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही है जिनकी बदौलत राज्य चहुंओर विकास की ओर अग्रसर है।

    इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, नरेश हुडिया, चंकित हुडिया, अनिल जेटली, सुभाष गुंबर, दीपक शर्मा, राजेश गुंबर, राकेश, आनंद सिंह, अमरीक सिंह, अंकित हुडिया, तहसीलदार लीना चन्द्रा, नायब तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी संजीव महलोत्रा, विजेंद्र कुमार, सतीश चुग, कपिल गण्डा, परमजीत, त्रिलोक सिंह नामधारी, आकाश कोचर, मोहित अरोरा, वंश अनेजा, पास्टर वीनस, ज्योति रानी, अंजू, सरिता, कविता, आशा, मधु सहित काफी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement