Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर प्रेस क्लब ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

गदरपुर। गदरपुर प्रेस क्लब द्वारा प्रशानिक अधिकारियों में उत्कृष्ठ कार्य करने पर एसडीएम, एसओ एलआईयू एवं सामाजिक कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

गदरपुर प्रेस क्लब ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

गदरपुर प्रेस क्लब ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

शनिवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोरा की अध्यक्षता में पत्रकारों की मौजूदगी में प्रशानिक अधिकारियों में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ठ कार्य करने पर एसडीएम आशिमा गोयल, एसओ जसवीर सिंह चैहान, एलआईयू रिजवान खान को गदरपुर रत्न से सम्मानित किया गया। वही इसके अलावा बीजेपी महिला मंडल नगर अध्यक्ष ज्योति अरोरा, भाजपा महिला जिला मंत्री कविता नेगी एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री मनप्रीत कौर को भी गदरपुर रत्न से सम्मानित किया गया।

गदरपुर प्रेस क्लब ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

इस दौरान एसडीएम आशिमा गोयल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ है, बिना पत्रकार के आम जनमानस को दुनिया के बारे में कुछ भी पता नही चल सकता है। उन्होंने बताया कि आज समाज के लोग पुलिस प्रशासन, नेता, न्यायपालिका पर ज्यादा भरोसा करते हैं। पत्रकार व पत्रकारिता के बिना लोकतंत्र अधूरा है। पत्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था के योद्धा है। वही अंत में उपजिलाधिकारी ने गदरपुर प्रेस क्लब के सभी लोगों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चैहान ने कहा कि एसडीएम मैडम की तैनाती होने से पुलिस टीम के कई कार्य तहसील स्तर पर ही समाप्त हो जाते है, जैसे जमीनी विवाद सहित कई प्रकार के मामले होते है, जो एसडीएम मैडम की उपस्थिति पर निपट जाते है।
एलआईयू रिजवान खान ने प्रेस क्लब की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुये कहा कि मैं इस सम्मान को कभी नही भूलूगा।
वही गदरपुर प्रेस क्लब जयकिशन अरोरा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ सामाजिक कार्यो में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली कार्यकत्रियों को सम्मानित करके काफी अच्छा महसूस हो रहा है। सम्मानित करने से कार्यो में ओर ज्यादा मजबूती पैदा होती है।
इस मौके पर जयकिशन अरोरा, सुरेन्द्र चावला उर्फ राजू, सुरजीत बत्रा, महेन्द्र पाल सिंह, नायब सिंह धालीवाल, सतीश बत्रा, देव चैधरी, जसपाल डोगरा, देवेन्द्र सिंह बाबा, शुभम बत्रा, मुकेश पाल, राकेश गुंबर, तृप्ति अरोराआदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement