Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

धामी सरकार के अधिकारी जनता के द्वार
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के अथक प्रयास

गूलरभोज में 685 एकड जमीनों का मालिकाना हक‌ की प्रक्रिया तेज, ADM कोतुब मिश्रा की अध्यक्षता में टीम पहुंची गुलरभोज

गूलरभोज में 685 एकड जमीनों का मालिकाना हक‌ की प्रक्रिया तेज, ADM कोतुब मिश्रा की अध्यक्षता में टीम पहुंची गुलरभोज

गूलरभोज खबर नगर पंचायत क्षेत्र में 685 एकड़ जमीन के पट्टों की जांच और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम की अध्यक्षता एडीएम कोतुब मिश्रा कर रहे हैं, जिसमें उप जिलाधिकारी गदरपुर, सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
गूलरभोज नगर पंचायत में पहुंचे अधिकारियों के सामने ग्रामीणों से उनके स्वामित्व से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। इस दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ भी मौके पर मौजूद रहे।
एडीएम मिश्रा ने बताया कि इस विषय पर पहले ही तीन बैठकें हो चुकी हैं। अब यदि किसी के पास पुराने दस्तावेज हैं तो वे प्रस्तुत करें, अन्यथा प्रशासन स्वयं जांच कर आवश्यक रिकॉर्ड जुटाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर सरकारी अधिकारी घर-घर जाकर भी दस्तावेज एकत्र करेंगे। इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement