Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र)

नैनीताल(संवाद सूत्र)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय की दीवार पर एक युवक को पेशाब करना महंगा पड़ गया। कमिश्नर ने युवक को पकड़वाकर निगम से 500 रुपये का चालान कटवा दिया।

    एक युवक को कमिश्नर दीपक रावत के कैंप कार्यालय की दीवार पर पेशाब करना महंगा पड़ गया। कमिश्नर ने युवक को पकड़वाकर निगम से 500 रुपये का चालान कटवा दिया। वहीं, प्रेम सिनेमा के पास एक व्यापारी ने कूड़े के यूजर चार्ज को लेकर हंगामा काटा। निगम की कार्रवाई के बाद व्यापारी ने यूजर चार्ज जमा किया। 

    कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत मंगलवार सुबह कैंप कार्यालय के बाहर टहल रहे थे। इस बीच एक युवक कमिश्नर कैंप कार्यालय की दीवार पर पेशाब करने लगा। इस पर कमिश्नर ने पुलिस भेजकर उसे पकड़वा लिया। वहीं, उसी दौरान एक युवक पॉलिथीन में सामान लेकर आ रहा था। इस पर कमिश्नर ने उसको पकड़ लिया और निगम की टीम को भी बुला लिया। नगर निगम ने दोनों युवकों का 500-500 रुपये का चालान काटा। इधर, बैंणी सेना से जुड़ी महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों को बताया कि प्रेम सिनेमा के पास कुछ व्यापारी कूड़ा उठान का शुल्क नहीं दे रहे हैं। इस पर सफाई निरीक्षक अमोल असवाल और चतर सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापारी यूजर चार्ज न देने पर अड़ गया और निगम के अधिकारियों पर शराब पीकर आने का आरोप लगा दिया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट मौके पर पहुंचे।उन्होंने व्यापारी सहित सभी अधिकारियों का मेडिकल टेस्ट कराने की बात कही। इसके बाद व्यापारी ने तुरंत यूजर चार्ज दे दिया। बताया जा रहा है कि व्यापारी नशे में था। नगर निगम की टीम ने प्रेम सिनेमा के पास गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट संचालक का 1500 रुपये का चालान भी किया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।