Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)। आउटसोर्सिंग में नगर निगम की गाड़ी चलाने वाले चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक सीएनजी प्लांट में कचरा डालने गया था और अचानक गश खाकर नीचे गिर गया। आनन-फानन में चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार भूत बंगला निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र रामचंद्र आउटसोर्स के माध्यम से नगर निगम की कचरा गाड़ी का चालक था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति सुलीन कचरा भरकर फाजलपुर महरौला स्थित बने सीएनजी प्लांट गया था। जब वह गीला कचरा उतरवाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरा। कुछ देर खड़ा होने बाद अचानक गश खाकर नीचे गिर गया। जिसे देखकर वहां खड़े निगम कर्मियों में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में साथी कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।