Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म जाने वाले मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से 1 किलो 43 ग्राम और दूसरे आरोपी के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद चरस चम्पावत क्षेत्र से लाई गई थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और सप्लायर समेत अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा है कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!