Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने फॉगिंग के दौरान कर्मचारी से मारपीट के प्रयास के विरोध में बुधवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव किया और पुलिस को तहरीर सौंपी।

    जानकारी के अनुसार नगर पालिका की टीम क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीन से छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान वार्ड नंबर-11 में एक कर्मचारी फॉगिंग करने पहुंचा। वहां एक दुकानदार ठेले पर आमलेट बना रहा था। छिड़काव होने पर दुकानदार ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने पाटल लेकर कर्मचारी को दौड़ा लिया और हमला करने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर वार्ड प्रतिनिधि बिल्लन चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज कर्मचारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर लवी चंद्रा ने सफाई कर्मचारियों पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement