Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

पंतनगर। थाने में तैनात सिपाही की सर्विस पिस्टल से गोली चलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं एसएसपी सहित अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।

    जानकारी के अनुसार सिपाही अनिल नाथ पंतनगर थाने के डायल 112 में तैनात हैं और रोजमर्रा की भांति शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी वाहन में ड्यूटी कर रहा था। बताया कि डायल 112 में तैनात सिपाही अनिल नाथ को 9 एमएम की सरकारी पिस्टल भी मुहैया करवा रखी है। शाम के डॉयल 112 दिनेशपुर मोड पर खड़ी हुई थी कि उसी वक्त अचानक गोली की तेज आवाज हुई। जिसे सुनकर सहयोगी पुलिस कार्मिकों में हड़कंप मच गया और देखा कि गोली सिपाही के पैर को चीरती हुई निकल गई। साथ ही सिपाही लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसे देखकर अन्य पुलिसकर्मी ने पहले घटना की जानकारी एसएसपी सहित आला अधिकारियों को दी और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम मनीषा जोशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सिपाही को बेहतर उपचार देने में जुट गए। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सर्विस पिस्टल से चली गोली हादसा है या फिर किसी और वजह। मामले की जांच करवाई जाएगी। पहले सिपाही को बेहतर उपचार दिलाना प्राथमिकता है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।