Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

देहरादून (संवाद सूत्र)। उत्तराखंड में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी और दावेदारी के लिए ताल ठोकने की सुर्खियों के बीच अब उत्तराखंड की सियासत के दो मंझे हुए सियासी धुर विरोधी रहे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और हरीश रावत की मुलाकात मीडिया की सुखियों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हरदा और भगतदा की मुलाकात पर चल रही चर्चाओं के दौर में जहां दोनो बुजुर्ग नेताओं को राजनीति से सन्यास लेने की सलाह दी जा रही है तो वहीं राजनीतिक जीवन में सत्ता की ऊंची बलुदियों तक पहुंचने वाले दोंनो नेताओं को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की भी मांग की जा रही है। बहरहाल जवानी से लेकर वृद्धवस्था की दहलीज पर कदम रखने से पहले तक एक-दूसरे के खिलाफ बयानी तलवारें खींचने वाले ये दोनों दिग्गज नेता कुछ अलग अंदाज मिले हों लेकिन उत्तराखंड की सियासत में दोनों नेता आज भी सक्रियता बनाये हुए है। पूर्व सीएम हरीश रावत का पिछले दिनों सड़क हादसे में चोटिल होने के बाद उपचार चल रहा है। उनकी कुशलछेम पूछने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता भगतदा भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल में पहुचे थे। इस दौरान राजनीति से दूर उनका यह अंदाज सम्मान और आदर भाव का था। पिछले लोकसभा चुनावों में दोंनो नेताओं ने नैनीताल ऊध्मसिंहनगर सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें भाजपा और कांग्रेस आमने सामने थे और कांग्रेस को भारी मतों से धूल चटा दी थी। दोनों को जब भी अवसर मिला, उन्होंने बयान दागे और पलटवार करने से भी नहीं चूके। एक-दूसरे पर तंज कसने में दोनों नेताओं ने कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। लेकिन वृद्धवस्था के जिस दौर से दोनों दिग्गज गुजर रहे हैं, उसने उन्हें एक- दूसरे की चिंता और परवाह करने की राह दिखाई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दो प्रमुख हस्तियों की मुलाकात की सुखद तस्वीर के अलग मायने हैं। अस्पताल में भर्ती हरीश की कुशलक्षेम जानने पहुंचे कोश्यारी यहां चुटकी लेने से नहीं चूके। हास-परिहास में बोले- मैंने तो विश्राम ले लिया है, अब आप भी आराम करो। रावत ने भी उसी सहज भाव में उत्तर दिया, मैंने भी आपको गुरु मान लिया है, आप विश्राम लेंगे तो हम भी आराम करेंगे। बात को आगे बढ़ाते हुए हरीश बोले, उत्तराखंड की राजनीति के तीन स्कूलों में एक एनडी तिवारी, दूसरा आपका कोश्यारी और तीसरा मेरा हरीश है। आपने अपने कई शिष्यों को खूब आगे बढ़ाया है। मैं भी खुद को उसी में गिनता हूं। बात एनडी की चली तो कोश्यारी बोले, तिवारी जी देश के बड़े नेता थे। उनके पार्टी ही नहीं विपक्ष में भी खूब मित्र थे। लेकिन हेमवती नंदन बहुगुणा, केसी पंत और आप हरीश से उन्होंने कभी मित्रभाव नहीं रखा। ऐसा क्यों था, यह कभी समझ नहीं आया। पूर्व सीएम एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल बीएस कोश्यारी ने सोशल मीडिया पर हरीश रावत से मुलाकाल करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की है। उनहोंने बताया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  के स्वास्थ्य का हाल लेने मैक्स अस्पताल देहरादून जाना हुआ । मैंने हरीश भाई को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस दौरान नानकमत्ता से वरिष्ठ विधायक श्री गोपाल राणा जी उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement