Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

द हंस फाउडेशन टीम ने स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किशोरियों को किया जागरुक

काशीपुर। द हंस फाउडेशन टीम द्वारा 18 दिसम्बर दिन बुधवार को रा0क0इ0कालेज महुआखेड़ागंज में महावारी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में टीम द्वारा किशोरियों को सोनिटरी पैड, पालीबैग एवं साबुन आदि वितरित किया गया।
      कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति किशोरियों को जागरुक करना। कार्यक्रम में एसपीओ जे0जे0कुमार, प्रियका व दीपिका के माध्यम से किशोरियों को किशोर अवस्था एवं मासिक धर्म से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियां दी गई।

द हंस फाउडेशन टीम ने स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति किशोरियों को किया जागरुक
बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने पर बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है। यह संक्रमण कभी-कभी यूट्रस तक भी पहुंच जाता है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। मासिक धर्म के समय सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करें। इन्हें भी हर छह घंटे में बदलें। गीला रहने पर त्वचा में संक्रमण हो सकता है। इस्तेमाल किए गए पैड को सही तरीके से फेंकना भी बहुत जरूरी है, नहीं तो आसपास के वातावरण में भी बीमारियां फैल सकती हैं। प्रयोग किए गए पैड्स कागज में लपेटकर कूड़ेदान में डालें। ध्यान रखें कि माहवारी कोई बीमारी नहीं है, बल्कि एक साधारण शारीरिक प्रक्रिया है। अगर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लेने में देर न करें।
इस मौके पर 452 छात्रायें मौजूद रही।
       कार्यक्रम में टीम से डा. अभान्शु शुक्ला, राधेश्याम अग्रहरि, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी जे0जे0 कुमार, प्रियंका सिंह, दीपिका, फार्मोसिस्ट अनीशा, अनुराग यादव, लैब टेक्नीश्यिन नेहा अधिकारी, अमित राणा, मनीषा, डाइवर प्रीतम सिंह, जगत सिंह नेगी आदि मौज्ूद रहे।

Advertisement
Advertisement