Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

*चोट जब बच्चे को लगती है तो माँ रोती है*

*ऐसी निस्बत किसी और रिश्ते में कहाँ होती है*

👁️ *नेत्रदान महादान* 👁️

रुद्रपुर। आज प्रातः लगभग 9 बजे एलायंस निवासी श्री अमित बंसल जी एवं अंकुर बंसल जी की पूजनीय माता जी *श्रीमती सरोज बंसल जी पत्नी श्री आर.पी. बंसल जी (बंसल ट्रांसपोर्ट)* जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। माता जी इच्छानुसार वरिष्ठ समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसाई श्री राजेंद्र प्रसाद बंसल जी ने दुख की इस घड़ी में भी समाज सेवा को समर्पित भाव से अपनी पत्नी की इच्छा को पूर्ण करने हेतु पुत्र अमित बंसल ,अंकुर बंसल को कहा इसकी सूचना समाजसेवी मनीष गगनेजा जी ने *सोचो डिफरेंट संस्था* के सेवादार विकास भुसरी एवम संदीप चावला को दी जिनके द्वारा सी एल गुप्ता आई बैंक के माध्यम से सफलता पूर्वक नेत्रदान करवाए गए पूज्यनीय माता जी भले ही इस दुनिया में नही लेकिन उनकी आंखे किन्ही दो लोगों के जीवन में उजाला करेंगी माता जी नेत्रदान कर हमेशा हमेशा के लिए अमर हो गई इस दौरान नगर के विभिन्न संगठनों अग्रवाल सभा, महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट,पंजाबी महासभा,*सोचो डिफरेंट* संस्था, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, एलायंस सोसायटी,भारत विकास परिषद आदि अनेकों संगठनों ने श्रद्धा के सुमन अर्पित किए सथी ही प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

(कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से श्रीमती सरोज बंसल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया)

Advertisement