यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। पुलिस ने विभिन्न मामलों में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान, प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, कांग्रेस किच्छा विधायकतिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ममता रानी समेत 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज प्रकरण में रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, हल्द्वानी, जसपुर और हरिद्वार क्षेत्र के लोगों के नाम शामिल हैं।
मुकदमे में उदयभान, तिलकराज बेहड़, विशाल भोजक, राजकुमार ठुकराल, मोहन खेड़ा, ममता रानी, मुजाहिद हुसैन, जया कर्नाटक, आदिल गुज्जर, राधा आर्या, सुनीता कश्यप, चम्पा चिल्वाल, गुलमेल सिंह, अतुल पाल, अमन कुरैशी, कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, उत्कर्ष वालिया, लक्ष्य चौहान सहित अन्य लोगों के नाम शामिल बताए गए हैं।
इसके अलावा सैख, मौ. मोईनुद्दीन, सुमित कुमार, राजेंद्र मित्रा, युगराज चौहान, सुम्मितर भुल्लर, हरीचेतन सिंह, सचिन चौधरी, सत्यम सिंह, आकाश अंसारी, नीरज सिंह कन्याल, अरुण शुक्ला, विक्रमजीत सिंह, तस्लीम रजा, जसविंदर सिंह, रंजीत राणा, नरेंद्र आर्या, हरजित सिंह और उमेश सुयाल के नाम भी सूची में शामिल हैं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मुकदमे में शामिल धाराओं और प्रकरण से जुड़े आरोपों की विस्तृत जानकारी पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर सामने आने की बात कही गई है।





