(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)
गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान के रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में आगमन पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है। कलेक्ट्रेट घेराव के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





