Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

किच्छा (संवाद सूत्र)। कोतवाली अंतर्गत लालपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 9 बजे लालपुर क्षेत्र में सड़क पार कर रहे युवक को तेज गति से आ रहे अज्ञात डंपर ने रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

     घटना के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना पर लालपुर चौकी प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा निवासी 35 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र मिश्रीलाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Advertisement
Advertisement