Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के अलग-अलग ठिकानों से 351 करोड़ रुपये कैश और भारी मात्रा में ज्वेलरी मिलने के बाद वो सुर्खियों में बने हुए हैं, जिस पर गदरपुर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गदरपुर में प्रदर्शन कर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

कांग्रेस सांसद के घर करोड़ों रुपए मिलने पर विधायक पाण्डे सहित कार्यकर्ताओं ने फूका राहुल गांधी का पुतला

    इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए और सैकड़ो की संख्या में वहां से जुलूस निकालकर गूलरभोज चौराहे पर एकत्र होकर उन्होंने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस और राहुल गांधी, सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

     इस दौरान भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने आरोप लगाया कि झारखंड से कांग्रेस के एक राज्यसभा के सांसद से जुड़ी शराब की कंपनी पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जप्त नगदी से यह पता चल गया है कि कांग्रेस और नया गठबंधन इंडिया पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं

     विधायक पांडे ने कहा कि सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिवार के ठिकानों पर आयकर अधिकारियों को साढ़े 300 करोड़ से ऊपर मिले रूपोए से  यह सिद्ध हो जाता है कि कांग्रेस पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है और सच्चाई यह है कि यह कारनामा कांग्रेस का एक छोटा सा काम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सोनिया राहुल को इसका जवाब देना होगा कि यह किसका पैसा है और कहां से लूटा है।

    श्री पांडे ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने वाले सोनिया कांग्रेस और राहुल भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किए हुए इन पैसों का जवाब देने को कहा,इतनी बड़ी नगदी बरामद होने पर पूरा देश हैरान है।

   इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, राकेश भूडडी, चंकीत, राजेश गुंबर, संतोष गुप्ता, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, उपदेश अरोड़ा, रोहित सुदामा, सतीश मिड्डा, जोग सिंह, रजत हुडीया, मुनि भुसरी, जसवीर सिंह चीमा, हैप्पी चंद्रा, पूनम ग्रोवर, कुलबीर चौधरी, राजबाला चौहान, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद कंबोज, सनी बत्रा, रवि पाल, सचिन पाल, विजय अरोड़ा,विपिन गुप्ता, मनोज शर्मा, मुल्क राज अरोड़ा, प्रवीण गलहोत्रा, गोल्डी चावला, श्याम कालरा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement