Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

काशीपुर (संवाद -सूत्र)। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 35 रविंद्रनगर निवासी राम मंडल (25) रविवार की शाम घर से बाहर जाने के लिए निकला था। लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा था। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि राम छोटा जेसीज स्कूल के पास एक पेड़ में फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

निवर्तमान पार्षद बबलू सागर ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंदेशा है कि उसने नशे में कदम उठाया है। उसकी किसी परिजन से अनबन भी नहीं हुई थी।

Advertisement