Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)<गदरपुर खबर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की सचिव (सीनियर डिवीजन जज) श्रीमती ममता पन्त के निर्देशन में गदरपुर के पदिया खत्ता तिलपुरी स्थित वन गुर्जर समुदाय में विश्व मानव तस्करी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को मानव तस्करी, महिलाओं के कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005 तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 143 के तहत मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है, जिसमें दोषी पाए जाने पर सात वर्ष से लेकर आजीवन कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। वहीं बच्चों के यौन शोषण और मानव तस्करी से जुड़े मामलों में 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
इस दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सेवाएं, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नींबू, अमरूद एवं आम के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) राजकुमारी, गोपाल सिंह गौतम, मीना, कु. दीपा, संगीता सरदार, इल्मा बी, कुंबर सिंह एवं रामपाल ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 52 ग्रामीणों ने सहभागिता की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!