


(कृष्णा वार्ता gadarpur uttarakhand)
गदरपुर। हर घर तिरंगा अभियान के tehat आगामी 14 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा भी मौजूद रहे।
आयोजित बैठक में यात्रा के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 9 बजे कम्बोज धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का
शुभारंभ होगा। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए वार्ड नंबर चार स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन किया जाएगा। इस दोरान पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देशभक्ति की भावना को मजबूत करें और यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का कार्य करती हैं। गदरपुर के लोग हमेशा राष्ट्रहित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते रहे हैं और
इस बार भी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होकर देश के प्रति अपनी भावना व्यक्त करेंगे।
पालिकाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने कहा कि तिरंगा यात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र गौरव के इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने तथा अधिक से अधिक नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सभी से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष गुम्बर,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, हरलोक नामधारी, मंडल महामंत्री अजय बाठला, अनिल जेटली, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कश्मीर कम्बोज, अनिल, चंदर खेड़ा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेत्री कुलबीरी चौधरी, राजबाला चौहान, सभासद रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह, सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि मोमीन सलिम, बाबा राजकुमार गुम्बर, अशोक छाबड़ा, सचिन बत्रा, रोबिन फुटेला, निर्मल नरंग, अरविंद पाल, राहुल भाटिया, संदीप कम्बोज, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
