


(कृष्णा वर्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60222)

रुद्रपुर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कंर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सोमवार रात रिंग रोड के पास साई बिहार कॉलोनी निवासी दंपति सुनीता यादव और संतोष यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। वहीं शिवनगर निवासी राम बेटी की भी महतोष के पास हुए सड़क हादसे में जान चली गई।
तीन लोगों की मौत की सूचना पर पूर्व विधायक ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न होने तथा प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आग्रह किया।
रुद्रपुर विज्ञापन और खबर के लिए संपर्क करें रवि कालरा
