Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा राममूर्ति अस्पताल, बरेली पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर अभिषेक की मेडिकल रिपोर्ट, वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
चिकित्सकों ने मेयर को बताया कि अभिषेक की हालत फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उसके उपचार में जुटी हुई है। मेयर विकास शर्मा ने चिकित्सकों से कहा कि अभिषेक के इलाज में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बेहतर उपचार की आवश्यकता होने पर उसे दिल्ली अथवा किसी अन्य बड़े अस्पताल में ले जाने की हरसंभव व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस अथवा हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
इस दौरान मेयर ने अभिषेक के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में नगर निगम परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
मेयर विकास शर्मा ने अभिषेक के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभिषेक का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में लगातार जारी है। मेयर ने ईश्वर से अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए शहरवासियों से भी उसके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!