Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब धरातल पर उतरने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना को पहले ही अनुमोदन प्रदान कर दिया है। योजना का शीघ्र ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
इसमें UPSC/PSC, CDS, बैंकिंग, रेलवे, SSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल से युवाओं को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और मार्गदर्शन मिल सकेगा। विशेष रूप से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण साबित होगी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण महंगी कोचिंग से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
योजना के शुभारंभ की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी। शुभारंभ के साथ ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!