Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता gadarpur उत्तराखंड)

रुद्रपुर। कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री के गदरपुर दौरे के दौरान पुलिस पर अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया कि 31 जुलाई को मुख्यमंत्री के गदरपुर दौरे के दौरान राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव शिल्पी अरोरा के साथ नगर हित से जुड़े 12 सूत्रीय मांगपत्र को सौहार्दपूर्ण ढंग से मुख्यमंत्री को सौंपना चाहते थे। आरोप है कि गदरपुर और आसपास के थानों की पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की।

इस दौरान उन्हें और शिल्पी अरोरा को चोटें भी आईं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दोनों को जबरन कोतवाली ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सीय सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके बाद एक पुराने मामले में वारंटी बताकर उन्हें गिरफ्तार कर हवालात में रखा गया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के साथ मानसिक उत्पीड़न भी हुआ। कांग्रेस नेता ने एसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई। उन्होंने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग की।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन नियाल, विधानसभा प्रभारी परिमल राय, गूलरभोज कांग्रेस अध्यक्ष किशोर सामंत, दिनेशपुर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण हालदार, संजय जुनेजा, सिद्धार्थ bhusri, अजय गाबा, मिकी भगत, सतवीर सिंह, सुमित बैरागी, बलराज कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement