Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

ऋषिकेश (संवाद सूत्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा करेंगे। जिसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच का भूमि पूजन किया। बता दें प्रधानमंत्री मोदी की रैली 11 अप्रैल को ऋषिकेश के इसी आईडीपीएल मैदान में होने वाली है। जिसको लेकर पार्टी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण पर भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी मौजूद रहे। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है और उन्होंने अपने पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में उत्तराखण्ड के विकास को अभूतपूर्व गति देने का कार्य किया है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की देवतुल्य जनता भी उत्तराखण्ड की पाँचों सीटों पर कमल खिलाकर ‘अबकी बार 400 पार” के लक्ष्य को साकार करने में अपना योगदान अवश्य देगी। जब भी पीएम मोदी उत्तराखंड आते हैं तो यह उत्तराखंड के लोगों के लिए एक त्योहार की तरह होता है। यहां की जनता में जोश है। लोग पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी लाइन से ऊपर उठकर वोट करेंगे। सीएम धामी ने बताया लगभग 15,000 लोग हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी का कुनबा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।