Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। डेंगू कार्य में लगे हेल्थ केयर वर्कर और डॉक्टरों को डेंगू की रोकथाम को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। आईडीएसपी के एपिडिमियोलॉजिस्ट डाॅ. संतोष पांडेय ने जिले में डेंगू की स्थिति बताई। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड का निर्माण करने, एलाइजा जांच के आधार पर रिपोर्ट कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

     बुधवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के तहत प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। एनवीबीडीसीपी के कार्यक्रम अधिकारी सीएमओ डॉ. शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में डेंगू से संबंधित संसाधन पर्याप्त मात्रा में रखें। डेंगू जांच के लिए सामग्री मांग के लिए पत्र भेजें। जनपद में रखे गए डेंगू वॉलंटियर्स के हर दिन के कार्य की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निजी पैथोलॉजी लैबों का निरीक्षण कर नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच अनिवार्य रूप से हो। वहां एसीएमओ डाॅ. हरेंद्र मलिक, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश आर्या, डाॅ. एसपी सिंह, डॉ. एचसी त्रिपाठी, डाॅ. उदयशंकर, डाॅ. खेमपाल, डाॅ. धीरेंद्र मोहन, डाॅ. संजीव सरना आदि थे।

Advertisement
Advertisement