Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे की टीम ने ग्राम पिपलिया नंबर एक में सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement

    बुधवार को मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर की टीम के सुपरवाइजर महेंद्र सिंह जोरवाल के नेतृत्व में टीम ने ग्राम पिपलिया नंबर एक का दौरा किया। टीम ने ग्रामीणों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं पानी, शौचालय सुविधा, जल निकास नाली, बिजली, बीपीएल, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, पेंशन सहित बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली। टीम ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को दी जाने वाले पोषाहार और दवाई आदि के वितरण की जानकारी ली। टीम ने 15- 49 वर्ष की आयु वाली महिलाओं के उच्च रक्तचाप, मधुमेह, लंबाई और वजन आदि की जांच कराई गई।

   टीम में अमरीत माहेश्वरी, योगेश कुमार, मोहित गुर्जर, ज्योति रावत, नहेनी कुमारी, प्रीती माहौर एवं किरन नागपाल आदि शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement