(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा7037260222)
पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद
गदरपुर खबर रुद्रपुर। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में गुरुवार शाम शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। स्वागत के लिए पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजकों की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, प्रेम, त्याग और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने सदैव अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर सत्य एवं धर्म की स्थापना का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भक्ति गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
इस दौरान किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रदेश महामंत्री संदीप चीमा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, मोहन खेड़ा, दिनेश पंत, संजय ठुकराल, योगेश चौहान, मोहन कुमार, बब्लू सागर, पूर्व पार्षद राजेश सिंह, मनीष गंगवार, नंदकिशोर नंदू, रामसेवक कोली, मुकेश कोली, आनंद शर्मा, केरु मंडल, ललित बिष्ट, पार्षद शुभम दास, पार्षद चिराग कालरा, पार्षद इंद्रजीत सिंह, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरभ शर्मा, बब्बू विर्क, राहुल सरीन, बॉबी टुटेजा, सनी खुराना, शैंकी आहूजा, अंकित ठुकराल, रवि चौहान, हरभजन सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप यादव, अंकित बटला, जोमी चंडा, वरुण बोरा, शिवा भक्त, अंकित चंद्रा, आदेश गंगवार, प्रमोद सिंह, पिंटू, प्रीति साना, मोनिका ढली, एस. वर्मा, सुरेंद्र रावल, विजय शर्मा, रणजीत राणा, अक्षय मदान, मुकेश सागर, सौरभ घीक, राजकुमार भुसरी, रणजीत सागर, पंकज सुखीजा, चेतन मांगट, अरविंद जैन, मधुर चौहान, सुदीप सिंह, मनीष ठुकराल, गर्वित ठुकराल, अनिकेत तनेजा, संदीप ठुकराल, एडवोकेट दिवेश दिवाकर, देवेंद्र शाही, ताराचंद अग्रवाल, विजय भूषण गर्ग, अर्जुन गुप्ता, महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय जग्गा, एडवोकेट दीपक अरोड़ा, आकाश कुमार, अंशुमन, शिवम, बंटी कक्कड़, राजवीर सिंह विर्क, वीरेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, जगदीश सुखीजा, सत्ता कोली, चितरंजन सिंह, सुशील सिंह, तेजपाल राणा, शत्रुघ्न सिंह, राहुल वर्मा, सुखवंत सिंह, अनूप देवनाथ, असित वाला, राजू गुप्ता, देवेंद्र दिवाकर, सतनाम सिंह, आकाश गुप्ता, संजय सैनी, सोनू शर्मा, योगेश, विवेक, अमरजीत, विपिन सैनी, सनी धवन, मुल्खराज ठुकराल, संजीव कुमार, राजेश कुमार, गौतम घरामी, रजत पाल, रोहन मंडल, बंटी विश्वास, राकेश पाल, नवीन ठुकराल, सूरज आर्य, गगन ग्रोवर, देवेंद्र, विक्की सैनी, अंकुश गुंबर, राजेश सक्सेना, मोहित विश्वास, सूरज नीरज, मोहन अरोड़ा, सूरज ग्रोवर, गुरप्रीत सिंह, अमन राय, पवन नागपाल आदि मौजूद रहे।