Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आज गदरपुर से पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो रहे युवा श्रद्धालुओं को नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष श्री मनोज गम्बर ‘मिंटू’ ने उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

    इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी यात्रियों पर सदैव बनी रहे तथा सभी श्रद्धालु सकुशल बाबा बर्फानी के पावन दर्शन कर अपने घर लौटें।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 6 के सभासद रमन छाबड़ा, रोहित कालरा, चेतन मैनी, बलदेव राज, रोहित, शिवम गाबा, पीयूष कपिल सहित अन्य गणमान्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!