(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। रमपुरा में श्री श्याम लाडली समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्री खाटू श्याम दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर भजन-कीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा ने विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर बाबा खाटू श्याम के चरणों में शीश नवाया तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति की ओर से विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
भव्य रूप से सजे बाबा श्याम के दरबार में मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा भी श्रद्धालुओं के साथ भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति में झूमते नजर आए।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बाबा खाटू श्याम की भक्ति श्रद्धालुओं को आस्था, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने बाबा श्याम से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के साथ ही सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर आयोजन से जुड़े राज कोली, पार्षद गिरीश पाल, धर्मेंद्र कोली, शिवकुमार कोली, सन्नी पासवान, सुनील कोली, शिवकरण कोली, डॉ. महेश कोली, विपिन कोली, अनिल कोली, तरुण कौशिक, विनायक कोली, महेश कोली, संजू कोली, कारण कोली, शुभम कोली, किशन कोली एवं पारस कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे।








